Mukhyamantri Ghasari Yojana | What is Mukhyamantri Ghasiyari Yojana | Uttarakhand Mukhya Mantri Ghasiari Yojana in Hindi | Uttarakhand Mukhyamantri Ghasari Yojana Hindi PDF | Mukhyamantri Ghasyari Yojana PDF Download | मुख्यमंत्री घस्यारी योजना | उत्तराखंड मुख्यमंत्री घस्यारी योजना क्या है

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में रहने वाली महिलाओं के लिए एक अच्छी खबर है। नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक और कदम उठाते हुए उत्तराखंड सरकार ने मुख्यमंत्री घस्यारी योजना / Mukhyamantri Ghasari Yojana 2021 शुरू करने की घोषणा की है। 

इस योजना का सीधा लाभ उच्च पहाड़ी इलाकों में रह रही महिलाओं को मिलेगा। तो आइये इस लेख के माध्यम से आपको बताते हैं की आखिरकार प्रदेश के मुखिया द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री घस्यारी योजना क्या है, इसके क्या लाभ हैं तथा इस योजना से महिलाओं को कैसे फायदा मिलेगा।

यह भी पढ़ें => [List] NFSA उत्तराखंड राशन कार्ड नई लिस्ट में नाम देखें

उत्तराखंड मुख्यमंत्री घस्यारी योजना 2021 क्या है?

Mukhyamantri Ghasari Yojana

What is Uttarakhand Mukhyamantri Ghasiyari Yojana 2021? -: जैसाकि हम सभी जानते हैं उत्तराखंड में दुर्गम और उच्च पहाड़ी इलाकों में महिलाएं अक्सर पशुओं के चारे के लिए अक्सर जंगलों में जाती हैं। इसके चलते जंगली जानवरों से आमना-सामना होने की कई खबरें हम समाचारों के माध्यम से सुनते ही रहते हैं। इसके साथ ही अक्सर ऊँची चोटियों और पेड़ों से चारा काटने के दौरान दुर्घटनों की सम्भावनएं भी अधिक रहती हैं। 

इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए महिलाओं के सिर से घास का बोझ कम करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा मुख्यमंत्री घस्यारी योजना / Mukhyamantri Ghasyari Yojana 2021 जल्द शुरू करने का ऐलान किया है।

इसके साथ ही आगमी 16 जुलाई को होने वाले पर्व हरेला के दिन 1 घंटे तक लगातार रिकॉर्ड वृक्षारोपण किया जायेगा। इसके माध्यम से महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण दोनों को गति मिलने की उम्मीद कई विशेषज्ञों द्वारा लगाई जा रही है।

उत्तराखंड मुख्यमंत्री घस्यारी योजना विवरण

नाम जानकारी
योजना का नाम मुख्यमंत्री घस्यारी योजना
विभाग का नाम प्रदेश सरकार
राज्य का नाम उत्तराखंड
योजना लाभार्थी राज्य की महिलाएं
लाभ का प्रकार सस्ते दामों में पशु चारा
उद्देश्य / मकसद प्रदेश में महिला सशक्तिकरण
पंजीकरण विधि जल्द उपलब्ध होगी
पंजीकरण शुल्क कुछ नहीं
अंतिम तिथि जल्द उपलब्ध होगी
विभाग वेबसाइट यहाँ क्लिक करें
रजिस्ट्रेशन लिंक जल्द उपलब्ध होगा
विज्ञप्ति लिंक जल्द उपलब्ध होगा
हेल्पलाइन नं. जल्द उपलब्ध होगा

यह भी पढ़ें => बेटी शादी अनुदान योजना उत्तराखंड 50,000 रुपये ग्रांट आवेदन पत्र

मुख्यमंत्री घस्यारी योजना 2021 के अंतर्गत लाभ

Benefits Provided under Uttarakhand Mukhya Mantri Ghasiari Yojana 2021 -: विगत दिनों एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के एक बयान के अनुसार उत्तराखंड राज्य में पिछले कुछ वर्षों के दौरान 562 लोगों ने जंगली जानवरों के हमलों के कारण अपनी जान गँवाई है। 

इनमें सबसे ज्यादा हमले पहाड़ी क्षेत्रों में पशुओं के लिए चारा लेने जाने वाली महिलाओं पर हुए हैं। इसी बात को ध्यान में रखकर उत्तराखंड मुख्यमंत्री घस्यारी योजना को जल्द शुरू किया जायेगा। 

इस योजना के अंतर्गत उत्तराखंड राज्य में पशुपालन करने वाली सभी महिलाओं को सस्ते दामों में पशु चारा उपलब्ध कराया जायेगा। 

कम दामों में चारा उपलब्ध करवाने हेतु सरकार सस्ते गल्ले यानी राशन के कोटे की तरह ही प्रदेश में 7771 केंद्रों को स्थापित करेगी। इन सभी केंद्रों के माध्यम से गांवों तक पशुओं के लिए सस्ता चारा उपलब्ध कराया जायेगा।

यह भी पढ़ें => [रजिस्ट्रेशन] उत्तराखंड रोजगार पंजीकरण 2021 व नवीनीकरण ऑनलाइन

मुख्यमंत्री घस्यारी योजना के साथ अन्य योजनाएं

Other Schemes Launched with Uttarakhand Mukhyamantri Ghasari Yojana -: कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अब महिला स्वरोजगार योजना / Uttarakhand Mahila Swarojgar Yojana के अंतर्गत अब प्रदेश की महिलाओं को सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जायेगा।

इसके साथ ही आगामी कुछ दिनों में ही उत्तराखंड के 20 हजार महिला समूहों को 5 लाख का ब्याज मुक्त ऋण जल्द-से-जल्द प्रदान किया जायेगा। 

महिला सशक्तिकरण पर आगे बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अभी भी महिलाओं के ऊपर पूरे परिवार का भार होता है। 

सरकार उसी को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड मुख्यमंत्री घस्यारी योजना / Uttarakhand Mukhyamantri Ghasari Yojana तथा उत्तराखंड महिला स्वरोजगार योजना / Uttarakhand Mahila Swarojgar Yojana को तेजी से सभी गावों में पहुंचाएगी।

-:- कृपया ध्यान दें -:-

अभी त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा उत्तराखंड मुख्यमंत्री घस्यारी योजना / Uttarakhand Mukhyamantri Ghasari Yojana की मात्र घोषणा की गई है। 

इस योजना हेतु कोई आधिकारिक विज्ञप्ति अभी जारी नहीं की गई। जल्द ही ऑफिसियल नोटिफिकेशन को उत्तराखंड राज्य की आधिकारिक वेबसाइट https://uk.gov.in/ पर जारी किया जायेगा। 

जैसी ही यह वेबसाइट पर उपलब्ध होगा हम आपको पूरी जानकारी के साथ अपनी वेबसाइट HindiReaders.In पर तुरंत सूचित कर देंगे। तब तक उत्तराखंड से जुड़ी अन्य योजनाओं हेतु हमारी वेबसाइट पर आते रहें। 

यह भी पढ़ें => msy.uk.gov.in उत्तराखंड मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना ऑनलाइन पंजीकरण

 हमारा फेसबुक पेज लाइक करें ✥

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी से जरूर लाभ मिलेगा। यदि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई हो तो कृपया अपने मित्रों तथा परिवारजनों के साथ जरूर शेयर करें।

यदि आपको इस जानकारी से सम्बंधित कोई जानकारी हेतु मदद चाहिए, तो आप हमसे सहायता ले सकते हैं। कृपया अपना प्रश्न नीचे कमेंट बॉक्स में लिखें। हमारी टीम आपकी पूरी सहायता करेगी। यदि आपको किसी और राज्य या केंद्र सरकार की योजना की जानकारी चाहिए तो कृपया हमें कमेंट बॉक्स में हमसे पूछें।