Sukanya Samriddhi Yojana Calculator | Sukanya Samriddhi Yojana Apply Online | Sukanya Samriddhi Yojana Benefits in Hindi | Sukanya Samriddhi Yojana in Hindi | Sukanya Samriddhi Yojana Rate of Interest | Sukanya Samriddhi Yojana Tax Benefit | Sukanya Samriddhi Yojana Details Hindi PDF | Sukanya Samriddhi Yojana Interest Form PDF

Sukanya Samridhi Yojana - Application Form, Eligibility Criteria Chart & Interest Rate -: भारत सरकार ने बेटी बोझ नहीं है, इसीलिए बेटियों की पढ़ाई और अच्छे रहन-सहन के उद्देश्य से यह सुकन्या समृद्धि योजना दिसम्बर 2014 में लागू की गई थी। इस योजना के लिए 10 वर्ष से कम आयु की बेटियां पात्र मानी गयी हैं। 

इस योजना के लिए खाता खोलने के लिए सरकार ने SBI, विजया बैक, यूनाइटेड बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक, सिंडिकेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, इंडियन ओवसीज बैंक, इंडियन बैंक, आईडीबीआई बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, देना बैंक, कॉर्पोरेशन बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, बैंक ऑफ महाराष्‍ट्र, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, एक्‍सिस बैंक, आंध्रा बैंक और इलाहाबाद बैंक को अधिकृत किया है। केवल इन्ही बैंको में इस योजना के लिए खाता खोला जा सकता है। 


देश के सभी डाकघरो में भी यह योजना लागू है। इस  योजना के अंतर्गत केवल दो बेटियों के लिए सुकन्या समृद्धि योजना का बैंक खाता खोला जा सकता है। यदि पहले बेटियां जुड़वाँ हुयी हैं और दूसरी बेटी पैदा हुयी ऐसे प्रकरण आपरेशन या जन्म का प्रमाण पत्र देने पर तीसरी बेटी के खाता खोला जा सकता है।

सुकन्या समृद्धि योजना आवेदन व ब्याज दर

ssy-sukanya-samriddhi-yojana-in-hindi

Interest Rate for Sukanya Samridhi Yojana 2021 -: वर्ष 2014-15 में इस योजना के लिए 9.10 ब्याज दर निर्धारित थी। सरकार ने निर्णय लिया है कि इस योजना के लिए ब्याज दर की समीक्षा प्रतिवर्ष की जाएगी इस वित्तीय वर्ष में इस योजना के ब्याज के दर 8.50 निर्धारित की गयी है। इस योजना में न्यूनतम 250 रुपये और अधिकतम 150000 रुपये तक की राशि जमा की जा सकती है। 

इस राशि टुकड़ो-टुकड़ो में अनेको बार जमा करने का प्रावधान सरकार ने किया है। सुकन्या समृद्धि योजना में प्रतिवर्ष 1 लाख रुपये जमा किये जाते है और ब्याज दर 8 प्रतिशत हो तब 15 वर्ष में यह राशि 28.32 लाख रुपये होगी। 

इसके अतिरिक्त सरकार ने निर्णय लिया है कि इस योजना में शामिल बेटी की शादी के समय सरकार 6 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि भी देगी। इस प्रकार बेटी को उसके शादी के समय 34 लाख रुपये से अधिक की राशि प्राप्त होगी।



सुकन्या समृद्धि योजना की विशेषताएं

Main Key Features for Sukanya Samridhi Yojana -: यदि आप भी अपनी बेटी के लिए इस योजना के अंतर्गत खाता खोलने की सोच रहे हैं तो यह भविष्य में काफी अच्छा निर्णय सिद्ध होगा। इस योजना की कुछ विशेषताएं हम नीचे प्रदान कर रहे हैं।
  • इस योजना की समय सीमा बेटी की आयु 21 वर्ष होने तक है। लड़की की आयु 14 वर्ष होने तक इस खाते में राशि जमा की जा सकेगी। इसके बाद लड़की की आयु 21 वर्ष होने तक जमा राशि पर ब्याज  ब्याज मिलता रहेगा। लड़की की आयु 21 वर्ष होने पर जमा राशि ब्याज के साथ लड़की को दी जाएगी। 
  • अगर यदि लड़की का विवाह 21 वर्ष की आयु के पूर्व हो जाता है तब खाता बंद हो जायेगा और खाते की राशि लड़की के बचत खाते में जमा कर दी जाएगी। 
  • यदि लड़की के अभिभावक न्यूनतम 250 की राशि जमा नहीं कराते हैं तब खाता निष्क्रिय हो जायेगा और 50 रुपये प्रतिवर्ष की पेनल्टी देकर खाते को सक्रीय किया जा सकेगा। 
  • यदि बालिका 18 वर्ष की हो जाती है तब वह खाते में जमा राशि में से आधी राशि उच्च शिक्षा या विवाह के आहरित की जा सकती है। किंतु शर्त यह है कि खाते में 14 वर्ष की राशि जमा हो गयी हो। 
  • इस योजना के अंतर्गत जमा की जाने वाली राशि और परिपक्वता अवधि में मिलने वाली राशि आयकर से मुक्त रखी गयी है। 
  • इस योजना के अंतर्गत केवल भारतीय नागरिक ही खाता खोल सकते है। यदि कोई लड़की शादी के बाद एनआरआई बन जाती है तब उस दिनांक से खाते में जमा राशि पर ब्याज मिलना बंद हो जायेगा। 
  • यदि बेटी की मृत्यु हो जाती है तब मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर खाता बंद हो जायेगा और जमा राशि ब्याज के साथ अभिभावक को दे दी जाएगी। 




सुकन्या समृद्धि योजना खाता खोलने के लिए आवश्यक दस्तावेज

List of Required Documents to Open Bank Account under Sukanya Samridhi Yojana -: इस योजना के लिए आवेदन पत्र सबंधित बैंक या डाकघर में उपलब्ध है। योजना के खाता बेटी के अभिभावक द्वारा खोला जायेगा।
  • जिस लड़की का खाता खोलना हो उसका जन्म प्रमाण पत्र। 
  • अभिभावक का निवास प्रमाण पत्र। 
  • पैन कार्ड या हाई स्कुल का प्रमाण पत्र। 
  • बेटी का आधार कार्ड। 
नोट -: यदि आप इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको किसी भी नजदीकी राष्ट्रीयकृत बैंक शाखा या डाकघर / पोस्ट-ऑफिस में जाना होगा। सभी दस्तावेज तथा आवेदन पत्र जमा करने के बाद आपकी बेटी का खाता खोल दिया जायेगा। आप मासिक भुगतान राशि के लिए ऑटो-डेबिट यानी स्वतः आपके अकाउंट से पैसे काटने हेतु विकल्प का चयन भी कर सकते हैं। इस योजना की अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें। 

✥✥✥ आपका समर्थन ✥✥✥

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा दी गई प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना (Pradhan Mantri Sukanya Samridhi Yojana) की जानकारी से जरूर लाभ मिलेगा। यदि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई हो तो कृपया अपने मित्रों तथा परिवारजनों के साथ जरूर शेयर करें।

यदि आपको आवेदन करने में यदि कोई परेशानी हो रही है तो आप हमसे सहायता ले सकते हैं। कृपया अपना प्रश्न नीचे कमेंट बॉक्स में लिखें। हमारी टीम आपकी पूरी सहायता करेगी। यदि आपको किसी और राज्य या केंद्र सरकार की योजना की जानकारी चाहिए तो कृपया हमें कमेंट बॉक्स में हमसे पूछें।

इन्हें भी देखें ----:
लेखक: R.P. Kasture, Former Joint Director UADD, Jaitpur Khurd, Tahsil - Mohkhed, District Chhindwara - 480001